Site icon Lahar Chakra

Jamahedur: परसुडीह में गोलपहाड़ी के पास पुलिस को देख कार छोड़कर भागे युवक, जांच की तो अंदर मिलीं बकरियां

Jamshedpur.परसुडीह थाना के पुलिस कर्मियों ने शनिवार शाम कार का पीछा किया, तो चालक व अन्य युवक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया. इधर पुलिस ने बताया गोलपहाडी के पास शनिवार शाम पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को जब्त किया. गाड़ी काफी देर से खड़ी थी, जिससे इलाके में संदेह उत्पन्न हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि वाहन के अंदर तीन बकरियां थीं.

पुलिस ने वाहन संख्या जेएच 05 ईएस 7710 की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी वाहन का दावा करने नहीं आया. काफी देर इंतजार के बाद पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाना ले गयी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वाहन में पाई गयी बकरियां चोरी की थी या किसी अन्य उद्देश्य से लाई गयी थीं. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

Exit mobile version