Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar News : जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर पुल के ग्रिडर तक पहुंचा बाढ़ का पानी, कई ट्रेन रद्द एवम कई ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव. देख सभी ट्रेनोंकी सूची
    Bihar

    Bihar News : जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर पुल के ग्रिडर तक पहुंचा बाढ़ का पानी, कई ट्रेन रद्द एवम कई ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव. देख सभी ट्रेनोंकी सूची

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. पूर्व मध्य रेलवे के सुल्तानगंज और रतनपुर स्टेशन के बीच रेलवे के एक पुल के ग्रिडर तक बाढ़ का पानी पहुंच जाने के कारण जमालपुर-भागलपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेन रद्द कर दी गई, जबकि कई अन्य के मार्ग में बदलाव किया गया.

    पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा की ओर से रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक, “जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के सुल्तानगंज और रतनपुर स्टेशन के बीच पुल संख्या 195 के ग्रिडर तक बाढ़ का पानी पहुंच जाने से रात 23.45 बजे से इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बाधित है। जमालपुर-भागलपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई के मार्ग में बदलाव किया गया है.
    बयान के अनुसार, जिन ट्रेन को रद्द किया गया है, उनमें पटना-दुमका और दुमका-पटना एक्सप्रेस (13333/13334), सरायगढ़-देवघर और देवघर-सरायगढ़ एक्सप्रेस(05573/05574), जमालपुर- किउल मेमू स्पेशल (03433/03434) तथा भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (13401/13402) शामिल हैं.
    बयान के मुताबिक, जिन 10 से अधिक ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया है, उनमें अजमेर भागलपुर एक्सप्रेस (13424), विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367), हावड़ा-गया एक्सप्रेस (13023), सूरत-भागलपुर एसएफ एक्सप्रेस (22947), गांधीधाम भागलपुर एक्सप्रेस (09451), आनंद विहार टी-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13430), बांका राजेंद्रनगर एक्सप्रेस (13241), ब्रह्मपुत्र मेल (15657) आदि शामिल हैं.
    बयान के अनुसार, कई स्टेशन पर कम से कम चार ट्रेन की यात्रा निर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त कर दी गई.
    इस बीच, पूर्व मध्य रेलवे में एक अन्य घटना में शनिवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन यार्ड में एक ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया.
    सीपीआरओ के मुताबिक, इंजन जब एक नियमित सेटिंग प्रक्रिया से गुजर रहा था, तभी शनिवार रात करीब 8.40 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन के यार्ड में उसके कुछ पहिये पटरी से उतर गए.

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar jamalpur bhagalpur rail khand per kai train rqdh kai ka rout hua pariwartan Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group