Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»चौके-छक्कों की बारिश के बीच भारतीय टीम ने टी20 श्रृंखला में किया क्लीव स्वीप, 133 रन से जीता तीसरा टी20 मैच
Headlines

चौके-छक्कों की बारिश के बीच भारतीय टीम ने टी20 श्रृंखला में किया क्लीव स्वीप, 133 रन से जीता तीसरा टी20 मैच

News DeskBy News DeskOctober 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • 22 छक्के, 25 चौकों की मदद से भारत ने टी20 में बनाया रिकॉर्ड स्कोर

हैदराबाद. भारतीय टीम के बल्लेबाजों की ओर से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला. बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 22 छक्के और 25 चौके लगा टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का 297 रन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के शानदार शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारी ने दर्शकों को काफी आनन्दित किया. आखिर में रियान पराग और हार्दिक पंड्या ने तेजतर्रार पारी खेल टीम को रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया. टीम इंडिया का यह स्कोर टेस्ट प्लेइंग नेशन में सबसे बेहतर है. इस विशाल लक्ष्य के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज पूरी तरह दबाव में दिखे और 20 ओवर में मात्र 164 रन ही बना सके. इस तरह भारत ने 133 रन से मैच में जीत के साथ श्रृखंला में क्लीव स्वीप किया.

298 रन के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी की पहली ही गेंद पर परवेज हुसैन बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद कप्तान नजमुल होसैन शंटो ने तंजिद हसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तेजी से रन बनाने भी शुरू किए. हालांकि चौथे ओवर में तंजिद भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. फिर कप्तान शंटो भी 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. पांच ओवर में 59 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद तौहिद हृदय और लिटन दास ने मोर्चा संभाला. इन दोनों ने बांग्लादेश की पारी का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. तभी लिटन 42 रन बनाकर आउट हो गए. लिटन के बाद कोई दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिका. हालांकि तौहिद हृदय आखिर तक नाबाद रहे, उन्होंने 63 रन की पारी खेली.

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

भारत के लिए रवि विश्नोई ने तीन विकेट और मयंक यादव ने दो विकेट चटकाए. जबकि वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी को एक-एक सफलता मिली. इससे पहले, भारतीय टीम ने कई रिकॉर्डो को तोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया आज अलग ही रंग में दिखी. भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. टीम इंडिया ने 100 रन का आंकड़ा सिर्फ 7.1 ओवर में छुआ और 10 ओवर होते-होते 150 रन भी पूरे किए. इस दौरान भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे तेज 100, 150, 200 और 250 रन पूरे किए. टीम के लिए संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के जड़े. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 35 गेंदों पर 75 रन बनाए. सूर्या ने 8 चौके और 5 छक्के जड़े. फिर रियान पराग ने 13 गेंदों में एक चौका और चार छक्कों की मद से 34 रन बनाए. तो हार्दिक पंड्या में 18 गेंदों पर 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस तरह 22 छक्के और 25 चौकों की मदद से भारत ने 297 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

बांग्लादेश की तरफ से तंजिम हसन शकीब ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए. जबकि तस्कीन अहमद, महमदुल्लाह और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक विकेट मिला.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group