Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: NH 33 में चंद्रावती नगर से लेकर पारडीह तक 1.5 KM लंबा बैरिकेडिंग ताना, सारे क्रॉसिंग बंद, संवेदक के खिलाफ जनाक्रोश, विकास सिंह ने आंदोलन की दी चेतावनी

Jamshedpur. NH 33 में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कर रहे हैं संवेदक ने अपने काम को सुविधाजनक करने के लिए लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा चंद्रावती नगर से लेकर पारडीह तक सारे क्रॉसिंग को बंद कर दिया है, जिससे न केवल प्रतिदिन दुर्घटना घट रही है, बल्कि कई दुकानदार अपनी चलती दुकानों को बंद करके बेरोजगार हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी तो मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि राजस्थान का संवेदक एचजी इंफ्रास्ट्रक्चर एन एच 33 में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है. अपने काम को सरलतापूर्वक करने के कारण पारडीह से लेकर चंद्रावती नगर तक लगभग डेढ़ किलोमीटर के अंतर्गत पड़ने वाले सारे क्रॉसिंग को बंद कर दिया है.

निर्माण कार्य के कारण पूर्व में बने एन एच 33 की लगभग पांच फीट सड़क को भी बैरिकैडिंग के अंदर कर लिया है. बैरिकैडिंग करने के पूर्व एनएचएआई को दोनों और सड़क को भी चौड़ीकरण करना था. संवेदक ने गड्ढे खोद दिए हैं, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं किया. इससे एनएच की सड़क संकरी हो गई है. डेढ़ किलोमीटर तक पूरे क्रॉसिंग को बंद करने के कारण सबसे अधिक परेशानी विद्यालय आने जाने वाले बच्चों के साथ शारीरिक रूप से अस्वस्थ लोगों को उठानी पड़ रही है. इसके साथ ही कोई ऐसा दिन नहीं जिस दिन दुर्घटना का शिकार लोग नहीं हो रहे हैं. सड़क के दोनों और अपनी दुकान चला कर जीवन यापन करने वाले दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं.

होली, रामनवमी के साथ ईद की तैयारी में यह डेढ़ किलोमीटर का बैरीकैटिंग हैं, जो एक बड़ी बाधा उत्पन्न कर रहा है. विकास सिंह ने जमशेदपुर के उपायुक्त के संज्ञान में मामले को डालते हुए इस पर उचित कार्रवाई करने की बात कही है. विकास सिंह ने कहा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को केवल अपनी तस्वीर होर्डिंग में और अपना नाम शिलापट्ट में जड़वाने की चिंता रहती है. स्थानीय लोगों की समस्या से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है. विकास सिंह ने कहा कि उपयुक्त जल्द इस पर संज्ञान नहीं लेंगे तो स्थानीय लोग कानून को हाथ पर लेकर बैरिकैडिंग को ध्वस्त करने का काम करेंगे.

Exit mobile version