Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 8.5 लाख का 17 किलो गांजा पकड़ाया, आरपीएफ ने संबलेश्वरी एक्सप्रेस से तस्कर को किया गिरफ्तार

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन से 17 किलोग्राम गांजे से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपी का नाम उदय कुमार उर्फ मंटू (24) है जो पलामू के हरिहरगंज का रहने वाला है. गांजा तस्कर ओडिशा के जरपाडा स्टेशन से माल लेकर आ रहा था.

संबलेश्वरी एक्सप्रेस से वह शुक्रवार सुबह चार बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उतरा और यहां से बस से उसे डाल्टेनगंज जाने वाला था. लेकिन चक्रधरपुर मंडल के आरपीएफ उड़नदस्ता व टाटानगर रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाते उसे धर दबोचा. पकड़े गए माल की कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये बताई जा रही है.

Exit mobile version