Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : 1994 बैच के इंस्पेक्टर राजीव रंजन का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Ranchi : झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव रंजन का निधन हो गया। वे 1994 बैच के अधिकारी थे और मूल रूप से जमशेदपुर के रहने वाले थे. दिल्ली के अस्पताल में सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। राजीव रंजन वर्तमान में बोकारो जिला के चास मुफ्फसिल सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित थे।

राजीव रंजन के निधन की सूचना मिलने के बाद बोकारो पुलिस जिला बल में शोक की लहर है। इनके पिता भागलपुर कॉलेज में प्रोफेसर थे। वहीं, इनके भाई शशि रंजन बिहार के दरभंगा में डीएसपी है। मालूम हो कि राजीव रंजन रांची जिला में भी योगदान दे चुके थे। वर्ष 2017-18 में कांके थाना प्रभारी को तौर पर उन्होंने योगदान दिया था।

उनका अंतिम संस्कार जमशेदपुर के पार्वती घाट पर किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में सहयोगी इंस्पेक्टर और पुलिस के अधिकारी जवान उपस्थित थे.

 

Exit mobile version