
Jamshedpur. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज कॉलोनी के पास कार ने तीन साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को टीएमएच में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि कार बच्चे को टक्कर मार दी और मासूम के ऊपर से कार का दोनों पहिया गुजर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत बच्चे को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। घायल बच्चे को गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल कार चालक मौके से फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज़ रफ़्तार से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गाड़ी के आगे और पीछे, दोनों पहिये बच्चे के ऊपर से गुज़र गए, जिससे वहां रहने वाले लोग सदमे में आ गए।