Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : शंकोसाई में ऑटो से 329 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस को देखते ही चालक हुआ फरार

Jamshedpur. जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. उलीडीह थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक ऑटो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस ने सात पेटियों से कुल 329 बोतल शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस को देखते ही ऑटो चालक मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने बताया कि इस शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है. पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम है.इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Exit mobile version