Lahar Chakra

Jamshedpur: पोटका के गीतिलता गांव के पास बोलेरो से 4 मवेशी बरामद, तीन मृत मिले, वाहन खराब होने पर भागे तस्कर मवेशियों को ओडिशा से लाया जा रहा था जमशेदपुर

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के गीतिलता गांव के पास सोमवार तड़के गौ तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया. पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक बोलेरो वाहन से चार मवेशी को बरामद किया. इनमें से तीन मृत पाए गए, जबकि एक मरणासन्न अवस्था में मिला. पुलिस के अनुसार, मवेशियों को उड़ीसा के दुंदु से जमशेदपुर लाया जा रहा था. तड़के रास्ते में बोलेरो खराब हो गई. इसके बाद वाहन में सवार तस्कर मौके से फरार हो गए. वाहन से आ रही कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने नजदीकी पुलिस को सूचना दी.

रस्सियों से बांध दिए थे पैर और जीभ
ग्रामीणों ने बताया कि तस्करों ने चारों बैलों को जबरन छोटी बोलेरो में ठूंस दिया था. उनकी जीभ और पैरों को मोटे रस्सों से कसकर बांधा गया था. दम घुटने और अत्यधिक दबाव की वजह से तीन बैलों की मौके पर ही मौत हो गई. वाहन का दरवाजा खोलने पर अंदर का नजारा देख ग्रामीण दंग रह गए. पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह एक जीवित बैल को बाहर निकाला.

Exit mobile version