Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कीताडीह इलाके में 15 साल की लड़की से दुष्कर्म, गम्हरिया के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी पर लगा आरोप

Jamshedpur. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह इलाके में एक 15 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप गम्हरिया के स्वास्थ्य विभाग (मलेरिया विभाग) में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी पर लगा है। आरोपी की पहचान मुन्ना तामसी के रूप में हुई है। वह पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है।
आरोप के मुताबिक, मुन्ना तामसी ने बीती रात नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और वहां उसे बंधक बनाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

देर रात किसी तरह अपने घर पहुंची। सहमी हुई बच्ची ने सुबह अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन परसुडीह थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस हरकत में आई और तुरंत मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।

Exit mobile version