Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बिरसानगर जोन नंबर तीन में पुलिया के पास से 20 फीट लंबा अजगर मिला, आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्नैक कैचर ने पकड़ा

Jamshedpur. बिरसानगर जोन नंबर तीन के पुलिया के पास 20 फीट लंबा विशाल अजगर सांप मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बस्ती क्षेत्र में इतने बड़े अजगर को देख स्थानीय लोग दंग रह गए. सांप की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. लोगों ने तुरंत स्थानीय स्नैक कैचर को बुलाया. स्नैक कैचर ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उस विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया.

शहर में स्नैक कैचर विभिन्न प्रकार के सांपों को पकड़कर जंगलों में छोड़ने का काम करते हैं, लेकिन बस्ती जैसे घनी आबादी वाले इलाके में 20 फीट का अजगर देखना दुर्लभ था. स्नैक कैचर ने अजगर को वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया. वन विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है. विशेषज्ञों का कहना है कि शहरीकरण के कारण जंगली जानवर कभी-कभी बस्तियों में भटक आते हैं. स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि विशेषज्ञों को सूचित करें.

Exit mobile version