Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: गोविंदपुर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में इस बार 2 अक्टूबर को जलेगा 35 फीट ऊंचा रावण, पहली बार दिखेगी डिजिटल आतिशबाजी

Jamshedpur. गोविंदपुर की वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रावण दहन समिति इस बार 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण करा रही है. दो अक्तूबर को उसका दहन किया जाएगा. बैठक में रावण दहन कार्यक्रम अच्छे तरीके से करने किए पटाखा, पुतला, स्टेज समेत अन्य बातों पर चर्चा हुई. बताया गया कि पुतला का निर्माण आदित्यपुर और आतिशबाजी की तैयारी बंगाल के कारीगरों के द्वारा की जा रही है.बताया गया कि पहली बार डिजिटल आतिशबाजी होगी, जो एक घंटे तक चलेगी.

रावण दहन कमेटी इस प्रकार है-संस्थापक राधेश्याम सिंह व कमलेश सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मुख्य संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संरक्षक भारत भूषण सिंह, विजय यादव, सुनील सिंह, ललन साह, रमन झा, कार्यकारी अध्यक्ष जुगनू वर्मा, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, आयोजक पवन कुमार सिंह, कामेश्वर पांडय, धीरज सिंह, उपेन्द्र कुमार, मधु सिंह, साधु सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सतीश सिंह, विनय जी, राजीव वर्मा, मुन्ना जी, मनोज सिंह, बीके सिंह आदि.

Exit mobile version