Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रोड नंबर 13 स्थित एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। पेट्रोल पंप पर बाइक में आग लगने से वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की।

आग की लपटें तेज होने के कारण कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास मौजूद दूसरे वाहनों और लोगों को सुरक्षित जगह पर हटाया गया। काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मोटरसाइकिल में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Exit mobile version