Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो में घर के अंदर फंदे से लटका मिला कारोबारी का शव, काफी देर तक खटखटाते रहे दरवाजा, नहीं मिला जवाब, तो छत के रास्ते घर में घुसे परिजन

Jamshedpur. मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित आजाद बस्ती रोड नंबर 14 में उस समय सनसनी फैल गई, जब अनिल कुमार गुप्ता का शव उनके ही घर के बेडरूम में फंदे से लटका मिला। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद रिश्तेदार छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

अनिल का शव फंदे से लटका हुआ था। घटना के समय अनिल की पत्नी करुणा देवी काम पर गई हुई थीं। वह दूसरे लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। रिश्तेदार प्रदीप कुमार साह के अनुसार, वह अनिल के घर पहुंचे थे। काफी देर तक मुख्य दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनिल की तबीयत अक्सर खराब रहती थी।

इसलिए शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद वह सो रहे होंगे। प्रदीप कुछ देर के लिए पास की एक दुकान पर बातचीत करने चले गए। इसी दौरान उनके भांजे का फोन आया। इसके बाद वह दोबारा अनिल के घर पहुंचे और छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। घर में पहुंचने पर बेडरूम का दरवाजा भी अंदर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने आसपास के लोगों और दवा दुकान के संचालक को मौके पर बुलाया।

Exit mobile version