Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: परसुडीह में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया, पति और ससुर पर लगाये गंभीर आरोप, मामला दर्ज

Jamshedpur.परसुडीह थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है. सरजामदा की रहने वाली पूनम मुंडा ने अपने पति विक्रम कुमार रविदास और ससुर अरुण रविदास के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि शादी के बाद से ही पति और ससुर लगातार दहेज की मांग कर रहे थे. विरोध करने पर उसे गाली-गलौज किया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

इतना ही नहीं, पति द्वारा दूसरी शादी करने की धमकी भी दी जा रही थी. पूनम मुंडा ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी.

Exit mobile version