Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: क्वार्टर में मरम्मत कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरने से सरायकेला के ठेकाकर्मी की मौत

Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ंगाझार स्थित एन-49 टाइप क्वार्टर में मरम्मत कार्य के दौरान एक ठेकाकर्मी की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मानकी गोप (35) के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई का निवासी था और जुस्को में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, टेल्को कॉलोनी के तीन मंजिला क्वार्टरों में मरम्मत कार्य जुस्को की ओर से कराया जा रहा था। इसी दौरान मानकी गोप प्लास्टर का काम करने के लिए लोहे के बने ढांचे (बाड़ा) पर चढ़कर काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया।

गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य ठेकाकर्मी और सुपरवाइजर उसे तुरंत गोलमुरी स्थित टिनप्लेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version