
Jamshedpur. मानगो पुल पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, यहां एक युवती ने स्वर्णरेखा नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की. हालांकि, मौके पर मौजूद एक राहगीर युवक की सूझबूझ ने युवती की जान बचा ली.
जानकारी के अनुसार, युवती पुल की रेलिंग पर चढ़ चुकी थी और छलांग लगाने ही वाली थी कि तभी वहां से गुजर रहे लोगों ने पकड़ लिया और नदी में कूदने से रोक दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित थाने ले जाया गयी, जहां उससे पूछताछ चल रही है.
