Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur . अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीतारामडेरा में एक मई को होगा महासम्मेलन

जमशेदपुर. एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आदिवासी एसोसिएशन हॉल सीतारामडेरा में मजदूरों का महासम्मेलन होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन होंगे. झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन (एटक), झारखंड श्रमिक संघ और झारखंड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन होगा.

बिष्टुपुर में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड सपन कुमार घोषाल, महासचिव कामरेड रमेश मुखी, सुनीता मूर्मू, करन हेंब्रम, नरसिंह राव उमेश मुखी, मोतीलाल जातराम, झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र मैथी, झारखंड वर्कर्स यूनियन के कामरेड ओमप्रकाश आदि वक्ताओं ने संयुक्त रूप से दी. वक्ताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांगें है कि सरकार, श्रम आयोग का गठन करे. साथ ही केंद्र सरकार सीमेंट वेज, स्टील वेज, ऑटो मोबाइल वेज, मझोले इंजीनियरिंग वेज समेत अन्य वेज बोर्ड के निर्माण को कार्यान्वित करे.

Exit mobile version