Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बिष्टुपुर राम मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन, 11,000 दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर

Jamshedpur. हिन्दू नववर्ष के अवसर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया. हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली.कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संयोजक निरंजन पांडे के नेतृत्व में किया गया. मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्य दिलीप गोयल, बलबीर पांडे और राम मंदिर समिति के अध्यक्ष वी.डी. गोपालकृष्णन द्वारा की गई.

कार्यक्रम की सबसे खास बात रही 11,000 दीपों का सामूहिक प्रज्वलन. महिलाओं की सक्रिय सहभागिता के साथ पूरे मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा. इस दौरान श्रद्धालुओं ने राम नाम के भजन और उद्घोष के साथ पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया.

Exit mobile version