Lahar Chakra

Jamshedpur: हिंदू नव वर्ष के मौके पर जमशेदपुर में निकली भव्य शोभा यात्रा, जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत

Jamshedpur.हिंदू नव वर्ष के मौके पर जमशेदपुर में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं। काफी तादाद में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। केशरिया ध्वज, पारंपरिक वेषभूषा और रामभजनों के साथ भक्तों ने नव वर्ष का शानदार स्वागत किया। शोभा यात्रा में झाकियां, बाइक रैली और डीजे की धुन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। हालांकि मानगो में घंटों सड़क जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ा। शहर में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मानगो ट्रांसपोर्ट मैदान से एक भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए साकची स्थित सुभाष मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में शामिल लोग, आकर्षक झांकियां और भक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Exit mobile version