Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कदमा-सोनारी लिंक रोड पर तेज रफ्तार एसयूवी ने खड़ी कार को मारी टक्कर, दो लोग घायल, विवाद के बाद दोनों को थाना ले गयी पुलिस

Jamshedpur. कदमा-सोनारी लिंक रोड पर गुरुवार का हादसा सामने आया. यहां एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों कारों को नुकसान पहुंचा है और चालक और उसके साथ बैठी युवती दोनों घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बारे में सुमित्रो सरकार ने जानकारी दी कि वह अपनी बेटी को डीएवी पब्लिक स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे. रास्ते में उनकी बेटी को प्यास लगी, तो उन्होंने अपनी कार को सड़क के किनारे रोक लिया और बाहर आकर अपनी बेटी को पानी पिलाने लगे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एसयूवी ने उनकी कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में सुमित्रो सरकार की कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

सुमित्रो सरकार ने बताया कि टक्कर मारने वाली एसयूवी को एक युवक चला रहा था, जो शायद अंडर ऐज (नाबालिग) था. घटना के बाद उसने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और झगड़ने लगा. देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. पुलिस के अनुसार एक्सयूवी चला रहा नाबालिग मामूली रूप से घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों को पुलिस थाना ले आई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दावा किया है कि दोषी पाए जाने पर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version