
Jamshedpur. भुइयांडीह के निर्मल नगर में शनिवार की सुबह-सुबह घर गिर गया, जिससे सोए अवस्था में परिवार के ऊपर घर गिरने से बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग दब गए. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और मलवे को हटाकर किसी तरह से तीनों को बाहर निकला. इस घटना में बुजुर्ग महिला रेणुका दास (82), महिला का बेटा विनोद दास व छोटा बेटा प्रवीर दास घायल हो गए.
रेणुका दास के हाथ व पांव टूट गए हैं और स्थिति गंभीर बनी हुई है. बस्ती वालों ने तीनों को टेंपो से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा जहां इलाज चल रहा है.
