
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत गदड़ा स्थित चूना गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद आसपास के घर के लोगों में अफरा तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयीं.
तेज हवाओं के चलते आग की लपटों से अगल बगल के घरों के लोगों में दहशत में आ गये. आग लगने से लाखों के नुकसान होने की बात बतायी जा रही है.
