Jamshedpur.बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एदलझोपड़ी बस्ती स्थित एक बोरा के गोदाम में अचानक आग लग गयी. आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरत दमकल विभाग को अगलगी की सूचना दे दी. दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन गोदाम तक नहीं पहुंच पाई क्योंकि बस्ती में रास्ता नहीं होने की वजह से गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और जान जोखिम में डालकर आग बुझाई.
Jamshedpur: बागबेड़ा में गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, नहीं पहुंच पायी दमकल, स्थानीय लोगों ने बुझाई आग
