Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, और सोने-चांदी के गहने लेकर हो गए फरार, लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात से सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था?

Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके ठीक अगले दिन शुक्रवार को उसी बैंक से चंद कदम की दूरी पर स्थित गोलमुरी बाजार की एक सोनार दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि गोलमुरी बाजार के बीचोंबीच स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।

दुकान में मुख्य रूप से सोने और चांदी के आभूषणों की रिपेयरिंग का काम किया जाता था। चोरी गए आभूषणों की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि गोलमुरी क्षेत्र में लगातार दो दिनों में दो बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आने से स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों में चिंता है। गुरुवार को केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती और शुक्रवार को उसके पास ही सोनार दुकान में चोरी की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Exit mobile version