Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने घाघीडीह जेल में मारा छापा, ढ़ाई घंटे चली कार्रवाई, सभी वार्डो की ली तलाशी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

Jamshedpur. जमशेदपुर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात घाघीडीह केंद्रीय कारा में छापामारी की. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) अनिकेत सचान के नेतृत्व में टीम ने इस दौरान ढाई घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया. सर्च अभियान के दौरान जेल से आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. टीम ने सभी वार्डों, मेडिकल सेल और शौचालयों की गहन जांच की. छापामारी अभियान में शहर के सभी थाना प्रभारी, डीएसपी, क्यूआरटी फोर्स, मानगो और करनडीह के अंचलाधिकारी भी शामिल थे.छापामारी के दौरान जेल में हड़कंप मचा रहा. बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापामारी की गई है. घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद कैदियों पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते रहे हैं. छापामारी के दौरान जिला प्रशासन ने पूरे जेल परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया और उसके बाद एक-एक वार्ड की तलाशी ली.

Exit mobile version