Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : पोटका में राज्य खाद्य निगम के गोदाम में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

Jamshedpur: पोटका प्रखंड के राज्य खाद्य निगम के एक पुराने गोदाम में गुरुवार को एक मजदूर की दर्दनाक दुर्घटना में मौत हो गई. 18 वर्षीय शुक्रा सरदार टीना सीट बदलने के दौरान अचानक असंतुलित होकर लगभग 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ.

गंभीर स्थिति में घायल युवक को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुक्रा सरदार खरिया साई गांव का निवासी था और भवन निर्माण कार्य में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था. यह मरम्मत कार्य पोटका प्रखंड परिसर स्थित राज्य खाद्य निगम के 1000 एमटी पुराने गोदाम में भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन जरूरी है. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. क्षेत्रवासियों और प्रशासन ने मजदूर की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की है.

Exit mobile version