Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी एक महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास करने लगी. महिला की हरकत पर पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ गई. लोगों ने तत्काल उसे रोकने की कोशिश की और महिला व बच्चे को सुरक्षित बचा लिया घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पुलिस ने महिला और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और पूरे मामले की जानकारी जुटाई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में थी. इसी वजह से उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस महिला से पूछताछ कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.

घटना के दौरान कुछ देर तक मानगो पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. राहगीरों की सतर्कता और समय पर हस्तक्षेप के कारण महिला और बच्चे को नदी में जाने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

Exit mobile version