Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव
Headlines

Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव

News DeskBy News DeskOctober 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आशियाना गार्डन में मंगलवार सुबह हादसे में 77 वर्षीय रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गई। वह अपने फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू की। हालांकि, बुजुर्ग किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

पत्नी के साथ रहते थे बुजुर्ग
रमेश प्रसाद श्रीवास्तव आशियाना गार्डन स्थित फ्लैट में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनका बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि बेटी बेंगलुरु में रहती है। हादसे की खबर से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। घटना के बाद परिवार के लोगों का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Jamshedpur. बर्मामाइंस के चूना भट्ठी पुल के पास चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
सोनारी थाना के एएसआई दिवाकर कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बुजुर्ग किन हालात में छत से नीचे गिरे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

October 20, 2026

Jamshedpur. बर्मामाइंस के चूना भट्ठी पुल के पास चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग

October 20, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट पर जमशेदपुर पुलिस

October 20, 2026
Recent Post

Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव

October 20, 2026

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

October 20, 2026

Jamshedpur. बर्मामाइंस के चूना भट्ठी पुल के पास चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग

October 20, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट पर जमशेदपुर पुलिस

October 20, 2026

JIO ने अपने IPO से पहले 212 एंकर निवेशकों को 8109.85 करोड़ के शेयर आवंटित किए, एंकर बुक’ के लिए 30 गुना से अधिक बोलियां मिलीं

October 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group