Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur. कदमा की युवती को शादी का झांसा देकर धोखे से बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र के एक युवती से धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और अब विवाह से इंकार कर रहा है. मामले में कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती निवासी निशांत कुमार, उसकी मां रूपा देवी और पिता मनोज कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है. शिकायत के अनुसार, निशांत ने युवती को शादी का भरोसा दिलाते हुए 7 मार्च 2024 को पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था. इसके बाद दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा, लेकिन समय बीतने के बावजूद निशांत ने शादी की बात टालनी शुरू कर दी.

जब युवती ने दबाव बनाया, तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इससे आहत युवती ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस ने बताया कि पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है. जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है.

Exit mobile version