Lahar Chakra

Jamshedpur: कदमा के रामनगर रोड नंबर–2 से अपने दो बच्चों से संग मां लापता, ट्यूशन पढ़ाने निकली थी, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, दर्ज कराई शिकायत

Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर–2 निवासी लैला कुमारी अपने दो मासूम बेटों आर्यन कुमार और हर्षित कुमार के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। लापता महिला के परिजनों ने इस संबंध में कदमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बीती शाम लैला कुमारी अपने दोनों बच्चों को लेकर रामनगर छह नंबर रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने पूरी रात रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से लापता महिला व बच्चों को शीघ्र खोजने की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है तथा संभावित स्थानों पर तलाश तेज कर दी गई है। एक परिजन ने बताया, “कल शाम से हम परेशान हैं. पूरी रात खोजते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला. पुलिस से अपील है कि मेरी बहन और बच्चों को जल्द ढूंढा जाए।

Exit mobile version