Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो पुल पर चलती बाइक में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी, बाइक जलकर पूरी तरह खाक

Jamshedpur. मानगो पुल पर मंगलवार को एक अपाचे बाइक में अचानक आग लग गई. मानगो मून सिटी के रहने वाले विवेक कुमार साकची की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक से धुआं निकलने लगा. विवेक ने पास के नल से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग तेजी से फैल गई. मिनटों में पांच साल पुरानी अपाचे बाइक पूरी तरह जल गई. घटना से पुल पर अफरातफरी मच गई और जाम की स्थिति बन गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक बाइक जल चुकी थी. विवेक को कोई चोट नहीं आई. पुलिस प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को वजह मान रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की है. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

Exit mobile version