Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आग की लपटों में घिरा चलता ट्रेलर, चालक और खलासी ने गाड़ी से कूद कर बचायी अपनी जान

Jamshedpur. डोबो होते कांदरबेड़ा की ओर जा रहे एक ट्रेलर में शनिवार को अचानक आग लग गयी. आग लगने के साथ ही ट्रेलर का चालक और खलासी गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचायी. घटना के बाद कुछ देर के लिए इस मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रहा. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना शनिवार दोपहर की है. ट्रेलर पर स्टील लोड था. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही दमकल की दो गाड़ियों को फौरन मौके पर बुलाया गया, लेकिन दमकल आने के पूर्व ट्रेलर का अधिकांश भाग जल कर राख हो चुका था. मुख्य सड़क पर आग लगने के कारण उस मार्ग से आने जाने वाली गाड़ियों की लंबी कतार भी लग गयी. कुछ देर तक लोग जाम में फंसे रहे. हालांकि पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहनों को बारी-बारी से जाम से मुक्त कराया.

Exit mobile version