Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पुलिस चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार को पकड़ा, दो युवक और दो युवतियां मिलीं, तलाशी में 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड और शराब की बोतलें बरामद

Jamshedpur. टिमकेन कंपनी रोड पर मंगलवार देर रात 12 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखते ही कार सवार युवक वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूर जाने के बाद कार के दोनों टायर फट गए।

इसके बाद पुलिस ने कार को रोककर उसमें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया। कार में दो युवक और दो युवतियां थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो करीब 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड और शराब की बोतलें बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version