Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा
Headlines

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

News DeskBy News DeskOctober 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और कथित तौर पर चोरी की नीयत से घूम रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान जुगसलाई स्थित गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मुबारक अली (पिता किस्मत अली) और मो. अरशद (पिता मो. नबी बख्श) के रूप में हुई है। सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना की पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की देर रात करीब 1:20 बजे टाटा स्टील कंपनी परिसर के जोन-4 स्थित ट्रैक हॉपर-4 के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सुरक्षा विभाग को जानकारी मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व चोरी की नीयत से कंपनी परिसर में अनधिकृत रूप से दाखिल हुए हैं।

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

सूचना मिलते ही टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान टीम ने दो युवकों को पकड़ लिया। सुरक्षा विभाग की तत्परता से कंपनी परिसर में चोरी की संभावित वारदात को टाल दिया गया।

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा से की विश्व कल्याण की प्रार्थना

दोनों युवकों को पकड़े जाने के बाद नियमानुसार उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद सुरक्षा विभाग की टीम ने उन्हें बिष्टुपुर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा से की विश्व कल्याण की प्रार्थना

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी

October 17, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: राशन वितरण में लापरवाही पर 4 BSO को शो-कॉज, खाद्यान्न पहुंचाने में देरी हुई तो संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मातृ वंदना योजना में 7 दिनों के भीतर 100% पंजीकरण का निर्देश, सावित्रीबाई फुले योजना के लंबित मामलों पर भी सख्ती

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group