Lahar Chakra

Jamshedpur: कदमा टावर रोड में टाटा स्टील क्वार्टर पर ट्रैफिक ASI का अवैध कब्जा, खाली कराने पहुंची टीम तो जमकर हुआ बवाल

Jamahedpur. जमशेदपुर के कदमा इलाके में शुक्रवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां ट्रैफिक ASI अमरेश कुमार सिंह ने कंपनी क्वार्टर नंबर L5-55 अवैध कब्जा जमा रखा था। ASI महोदय पिछले ढाई साल से क्वार्टर का ताला तोड़कर अवैध तरीके से वहां रह रहे थे। जब टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) और एसआरटी की टीम एक क्वार्टर खाली कराने पहुंची, तो उन्हें भारी विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान चोरी-छिपे बिजली और पानी का भरपूर इस्तेमाल किया गया, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जब टीम बलपूर्वक इस क्वार्टर को खाली कराने पहुंची, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई। टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि कंपनी की संपत्ति पर ऐसा अवैध कब्जा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अफ़सोस जताते हुए यह भी कहा कि अगर यह क्वार्टर खाली होता, तो किसी जरूरतमंद और योग्य कर्मचारी को दिया जा सकता था।

Exit mobile version