Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सोनारी में गाड़ी पार्किंग को लेकर दो घंटे तक हुआ बवाल, ब्लिंकिट कर्मियों और स्थानीय लोग भिड़े, मारपीट और पथराव, तनाव

Jamshedpur.सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा कुटी मंदिर के पास रविवार की रात गाड़ी पार्किंग को लेकर बवाल हो गया. ब्लिंकिट कर्मियों और स्थानीय बस्तीवासियों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया. करीब दो घंटे तक माहौल पूरी तरह बेकाबू रहा. दरअसल, बाबा कुटी मंदिर के पास ब्लिंकिट का स्टोर है।यहां कर्मचारी बड़ी संख्या में अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर देते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है.

शनिवार को जब एक युवक ने इसका विरोध किया तो बहस मारपीट तक पहुंच गई. बस्तीवासियों का घेराव और पथरावकर्मचारियों पर युवक से मारपीट का आरोप लगा, जिसके बाद गुस्साए बस्तीवासी स्टोर का घेराव करने लगे. दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते पथराव में बदल गया. मौके पर मौजूद पुलिस के सामने भी धक्का-मुक्की और हाथापाई होती रही.

हालात बिगड़ते देख सोनारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) को बुलाया. क्यूआरटी ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और माहौल शांत कराया. इसके बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version