Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आज़ादनगर में पंखे के सहारे लटककर महिला ने कर ली आत्महत्या, पिछले साल दिसंबर में हुई थी शादी

Jamshedpur. जमशेदपुर के आज़ादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नम्बर 10 सहेली टेलर पास मकान में रहने वाली 25 वर्षीय तराना तबस्सुम ने पंखे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में मृतका की बहन ने बताया कि 28 दिसंबर 2024 को तराना तबस्सुम की शादी हुई थी. इसके पति दुबई में रहते है. मृतका का ससुराल और मायका दोनों कपाली में है.

यहा वह अपनी ननद के घर आयी हुई थी, गुरुवार की शाम में फोन आया कि तराना तबस्सुम कमरे को अंदर से बंद कर ली है और दरवाज़ा नहीं खोल रही है. इसके बाद जब वह दरवाज़ा नहीं खोली तो खुद घर में मौजूद लोगों ने दरवाज़ा तोड़ा और अंदर का माज़रा देख कर हैरान हों गए. महिला तराना तबस्सुम पंखे के सहारे लटककर अपनी जान दे दी. इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना आज़ादनगर पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉटर्म के लिए एमजीएम भेज दिया.

Exit mobile version