Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर की महिला ने सोशल मीडिया के जरिए राची के युवक से दोस्ती की, पहले परिवार की चहेती बनी; फिर करने लगी ब्लैकमेल, ठग लिए ₹1.45 करोड़

Jamshedpur. रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड में रहने वाले संदीप पाटिल को एक महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा. महिला ने युवक से 1.45 करोड़ रुपये ठग लिए. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के लोहिया पथ भाटिया बस्ती के आवास संख्या आठ में रहने वाली सपना सोना नाम की महिला ने भयादोहन कर संदीप पाटिल और उनके परिवार के सदस्यों से पहले करीबी बढ़ाई.
इसके बाद उसने संदीप की दो महंगी एसयूवी अपने कब्जे में ले लीं. इस मामले में पीड़ित की लिखित शिकायत पर अरगोड़ा थाने में सपना सोना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि संदीप 2022 में महिला के संपर्क में आया था. बाद में यह महिला उसके करीब आ गई और परिवार वालों की चहेती बन गई.

संदीप को करने लगी ब्लैकमेल
इसी बीच उसने संदीप को अपने कब्जे में ले लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगी. पहले उसने उसकी बीमार मां का इलाज कराने और भाई को पढ़ाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने शुरू कर दिए. इसके बाद, शारीरिक संबंधों की झूठी जानकारी परिजनों को देने की धमकी देकर आरोपी महिला ने संदीप के खाते से 75 लाख रुपये विभिन्न स्थानों पर घूमने, महंगी घड़ियां और हीरे समेत सोने के आभूषण खरीदने पर खर्च करवा लिए.

ऐसे हुआ खुलासा
बताया गया कि पीड़ित ने जब महिला की गतिविधियों की जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह पूर्व से किसी जगजीत सिंह से संबंध में है और उसे भी शादी करने का वादा किया है. आरोप है कि महिला ने संदीप से पिछले तीन साल के अंदर महंगी गाड़ियों को अपने कब्जे में करने के अलावा 1.45 करोड़ रुपये नगद ऐंठ लिए है. इधर केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है.

Exit mobile version