Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : गम्हरिया में हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार बागबेड़ा की महिला घायल

गम्हरिया :  सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर कोलाबिरा ओपी अंतर्गत मुड़िया में गुरूवार को हाइवा की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला घायल हो गयी. घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया. वहीं घटना के बाद लोगों ने महिला को अस्पताल भेजा. घायल की पहचान बागबेड़ा रोड नंबर छह निवासी सुनंदा देवी के रूप में हुई, जो खूंटपानी प्रखंड कार्यालय में आईसीडीएस कर्मचारी है. जानकारी के अनुसार महिला स्कूटी से खूंटपानी प्रखंड कार्यालय जा रही थी, तभी मुड़िया के पास आगे से आ रही हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

Exit mobile version