Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: हरहरगुट्टू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आनलाइन गेम खेलने की थी लत, मोबाइल छीने जाने से था तनाव में

Jamshedpur. जमशेदपुर के हरहरगुट्टू में आनंद भारद्वाज (19) ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया. मोबाइल फोन छीने जाने से वह गहरे मानसिक तनाव में था. आनंद को मोबाइल गेम खेलने की लत लग गई थी. वह देर रात तक गेम खेलता रहता था. परिवार ने उसे गेम खेलने से मना किया और मोबाइल छीन लिया. मृतक के चाचा राजेश भारद्वाज ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है. आनंद के पिता पिछले 10 सालों से पैरालिसिस के मरीज हैं और घर पर ही रहते हैं. उसका बड़ा भाई चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा है. घटना से पहले आनंद ने अपने भाई को एक भावुक संदेश भेजा, लेकिन भाई समय पर संदेश नहीं पढ़ सका. इससे पहले कि परिवार कुछ समझ पाता, आनंद ने फांसी लगा ली. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में मोबाइल न मिलने की नाराजगी और मानसिक तनाव को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है. यह घटना तकनीक की लत से युवाओं की मानसिक सेहत पर पड़ रहे प्रभाव को दर्शाती है.

Exit mobile version