Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बिरसानगर के रमणी फ्लैट में वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत, छत पर टहल रहा था, तभी हुआ हादसा

Jamshedpur.जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के समीप रमणी फ्लैट निवासी संजय नारायण सिंह के भांजे नीतीश कुमार सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है. घटना सोमवार देर शाम करीब 7 की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार नीतीश बिहार के भोजपुर का रहने वाला था. वह नासिक में रहकर पढ़ाई कर रहा था. अपनी नानी के श्राद्ध कर्म में हिस्सा लेने जमशेदपुर आया था. कल उसके नानी का श्राद्ध कर्म संपन्न हुआ. शाम को छत पर टहल रहा था. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह घायल हो गया. परिजन उसे आनन- फानन में टाटा मुख्य अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है.

Exit mobile version