Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जुगसलाई में दुक्कु मार्केट के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, जीआरपी ने टीएमएच में कराया भर्ती, स्थिति गंभीर

Jamshedpur. जुगसलाई में दुक्कु मार्केट के बाद ट्रेन की चपेट में आकर जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड निवासी अंकित कुमार 17 वर्ष शनिवार देर शाम जख्मी हो गया. बताया जाता है कि, लाइन पार करने के दौरान अंकित ट्रेन की चपेट में आया था.

सूचना पाकर जुगसलाई मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को लाइन से उठाकर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया लेकिन मामले को टाटानगर जीआरपी में भेज दिया. इधर अस्पताल में युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Exit mobile version