Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बर्मामाइंस की ईस्ट प्लांट बस्ती में युवक और उसके साथी पर चापड़ से हमला, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में सोमवार देर रात एक युवक पर चापड़ से हमला कर दिया गया। इस घटना में टिंकू सिंह और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर टिंकू सिंह पर हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Exit mobile version