Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: घाटशिला में रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आये बागबेड़ा के युवक की मौत

Jamshedpur. घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. युवक का शिनाख्त अनिल कुमार (30) के रूप में हुई है. वह बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर-1 का रहने वाला था. घटना बुधवार शाम की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार बिष्टुपुर के एक टायर दुकान में काम करता था. वह दुकान के काम से ही नागपुर गया था. काम करने के बाद वह नागपुर से ट्रेन से वापस लौट रहा था. लेकिन ट्रेन में नींद लगने के कारण वह टाटानगर स्टेशन पर नहीं उतर पाया. जब उसकी नींद खुली तो वह घाटशिला स्टेशन पहुंचने वाला था.

घाटशिला पर ट्रेन से उतरने के बाद वह दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पटरी पार कर रहा था. इसी दौरान ट्रेन उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और रेल पुलिस मौके पर आयी. मृतक के पास से मिले दस्तावेज के हिसाब से उसकी पहचान की गयी. उसके बाद उनके परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी.

Exit mobile version