
Jamshedpur. सरायकेला-खरसावां जिले के डोबो-कांदरबेड़ा रोड पर सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे में जुगसलाई मिल्लत नगर के रहने वाले युवक जुनैद की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जुनैद अपने दोस्तों के साथ बाइक से डोबो डैम घूमने निकला था. इसी दौरान डोबो रोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. हादसे के तुरंत बाद जुनैद को गंभीर हालत में टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. जुनैद करीम सिटी कॉलेज का छात्र था .
