Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: साकची में सागर होटल के पास टैंकर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवती की मौत, शव को लेकर अस्पताल में विवाद

Jamshedpur. साकची स्थित सागर होटल के पास रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. स्कूटी सवार युवती को टैंकर ने कुचल दिया. हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ट्रेलर का पता लगा लिया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती सड़क पर टर्न ले रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया. युवती की मौत के बाद टीएमएच प्रबंधन शव परिजनों को देने से इंकार कर रहा है. अस्पताल का कहना है कि पहले पूरा बिल चुकता करना होगा, तभी शव सौंपा जाएगा. इधर, टैंकर मालिक मुआवजे की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है, जिससे परिजन बेहद परेशान हैं.

Exit mobile version