Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: साकची में महाराणा प्रताप चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा, दो महिलाएं गंभीर

Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची में महाराणा प्रताप चौक के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है. इधर बताया जाता है कि दोनों महिला स्कूटी पर साकची से मानगो की ओर जा रही थी, तभी यह घटना घटी. फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर और स्कूटी दोनों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Exit mobile version