
Jamshedpur. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लिडे कंपनी के पास तेज रफ्तार सफेद इनोवा कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ऑटो टाटानगर स्टेशन से यात्रियों को लेकर साकची जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही इनोवा से साइड टक्कर हुई। गनीमत रही कि चालक और सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए चालक को बाहर निकाला। क्रेन की मदद से ऑटो को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की मांग की है।
