Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: खड़े ट्रेलर से टकरायी बुलेट, पति-पत्नी समेत तीन लोग जख्मी,एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास हुआ हादसा

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप सड़क हादसा सामने आया है. यहां खड़े ट्रेलर से टकरा कर बुलेट सवार तीन लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी अनुसार सेमनाथ मुर्मू अपने सुसराल गालूडीह बडामरा गांव से अपने घर पटमदा बारुडीह लौट रहे थे.

इसी बीच एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास उनकी बुलेट खड़े ट्रेलर से टकरा गयी, जिससे दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलो में पायल टुडू, रीना मंडी और सोमनाथ मुर्मू शामिल है. सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

Exit mobile version